प्रयागराज में चौकी इंचार्ज की पहल से रास्ता खाली कराने का आदेश

प्रयागराज: ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र पर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा की पहल, रास्ते से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश 

प्रयागराज। थाना नवाबगंज के चौकी श्रृंगवेरपुर अंतर्गत ग्राम सभा सिंगरौर उप्ररहार के खन्सा कापूरा में लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि जसीम पुत्र मुइनुद्दीन ने पूर्व में बने खड़ंजे वाले रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया था। यह रास्ता पूर्व प्रधान सत्तार के कार्यकाल में नाली व खड़ंजा डलवाकर बनाया गया था।

सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सत्तार के साथ चौकी श्रृंगवेरपुर पहुंचकर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने तत्काल एसआई बृज भूषण पांडे और उनकी टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस ने ग्रामीणों व संबंधित पक्षों से वार्ता कर अवैध कब्जा तुरंत हटवाने और रास्ते को खुला रखने का निर्देश साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवरोध रास्ते पर न डाला जाए।

चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा के पहल पर एस आई बृज भूषण पांडे के इस सराहनीय कदम से ग्रामीणों में संतोष और राहत की भावना देखी गई।

ये भी पढ़ें ग्राम पंचायत होर्ची में सामूहिक शौचालय बना शोपीस, गंदगी से परेशान ग्रामीण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें