शादीशुदा महिला 11 साल छोटे प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने कर दी दोनों की शादी”

सहरसा में प्रेम संबंध का हाई वोल्टेज ड्रामा: पति ने पत्नी की शादी 11 साल छोटे प्रेमी से कराकर किया विदा

सहरसा (बिहार): सहरसा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला को उसके 11 साल छोटे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मामला उजागर होते ही पति ने पत्नी की उसी युवक से शादी कराकर उसे घर से विदा कर दिया।

30 वर्षीय महिला आरती, जो दो बच्चों की मां है, को आधी रात घर में 19 वर्षीय युवक विशाल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को रस्सियों से बांध दिया गया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर फटकार लगाई।

पति ने समाज और बच्चों की हालत को देखते हुए तुरंत बड़ा फैसला लिया। उसने पत्नी के माथे से सिंदूर पोंछा और गांव वालों की मौजूदगी में उसकी शादी विशाल से करवा दी। इसके बाद आरती को ससम्मान घर से विदा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरती और उसका पति सहरसा के लॉर्ड बुद्धा कॉलेज के पास एक चाय की दुकान चलाते थे। वहीं विशाल भी काम करता था। पति की गैरमौजूदगी में आरती और विशाल के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए।

पति ने कहा, “यह और देर होती तो मेरी और बच्चों की जान भी जा सकती थी। मैंने मजबूरी में यह फैसला लिया।”

घटना के बाद गांव में पंचायत भी हुई और मामला स्थानीय स्तर पर निपटाया गया। पुलिस को अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें