“यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026” चतुर्थ संस्करण की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

“यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026” चतुर्थ संस्करण की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ आल एनसीआर

25 से 29 सितम्बर, 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन ,विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियों के गठन एवं विभागीय समन्वय पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श आयोजन को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश

गौतमबुद्धनगर, 11 जून, 2026प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक एवं निर्यात प्रोत्साहन आयोजनों में से एक “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026” के चतुर्थ संस्करण के सफल आयोजन हेतु प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में आज इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में समीक्षा एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश प्रांजल यादव, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश के. विजयेंद्र पांडियन, विशेष सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश शिशिर, अध्यक्ष, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड राकेश कुमार, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रेरणा सिंह, लक्ष्मी वी.एस., अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण वंदना त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण एवं जिला प्रशासन, प्राधिकरण, सीईओ इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड सुदीप सरकार एवं पुलिस के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 25 से 29 सितम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो के संबंध में अब तक की गई तैयारियों, विभागीय समन्वय, आधारभूत व्यवस्थाओं तथा आयोजन को और अधिक भव्य एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, चिकित्सा, विद्युत, अग्निशमन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (IEML) के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रमुख सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि आयोजन में आने वाले देश-विदेश के क्रेताओं, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों एवं आगंतुकों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी विभाग समयबद्ध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य कर बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रस्तावित स्थानीय समितियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया।प्रोटोकॉल समिति में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को नामित करने का प्रस्ताव रखा गया, जबकि चिकित्सा एवं आपातकालीन संचालन समिति में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरणों के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त ब्रांडिंग, आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन एवं यातायात प्रबंधन संबंधी समितियों के गठन हेतु ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नामांकन घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में सभी समितियां समन्वित रूप से कार्य करेंगी तथा आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी। आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, आवास व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा प्रचार-प्रसार गतिविधियों को विशेष रूप से सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया गया। प्रमुख सचिव ने कहा कि यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, निवेश आकर्षण तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। अतः सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाएं समन्वित प्रयासों के माध्यम से इस आयोजन को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक सफल, भव्य एवं प्रभावशाली बनाने हेतु कार्य करें। शाशन बैठक में जिला प्रशासन, प्राधिकरण तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक के उपरांत प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश द्वारा एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें