अतुल सिंह ने ऊंचाहार व रोहनिया क्षेत्र में जनसंपर्क कर सुनीं जनता की समस्याएं
ऊंचाहार: कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के ऊँचाहार ब्लॉक के राम चंदरपुर, बग्घा का पुरवा, महिपत पुरवा, सरायं हरदो, राम सांडा एव रोहनिया ब्लॉक के नदौरा माफ़ी, जगदीशपुर एहारी आदि गांवों में चौपाल, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार आप सबकी चिंता कर रहे हैं—नौजवानों के रोजगार, देश के लोकतंत्र और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश के संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि पिछले 36 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। किसानों को छुट्टा जानवरों से परेशानी है, लेकिन सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। बिजली की समस्या लगातार बढ़ रही है और उपभोक्ताओं को कई गुना बढ़े हुए बिल जमा करने पड़ रहे हैं। जरूरतमंदों को पेंशन तक नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ऊंचाहार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। आप सभी मेरे परिवार की तरह हैं, और मैं हमेशा आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव अनुज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति सरोज, रामदत्त पांडे, बब्बन पटेल प्रधान, अमित सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिंह, युवा नेता आशीष शुक्ला, बिमलेंद्र बाजपेई, पप्पू मिश्रा, प्रदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, अजय मौर्य, सुधीर गुप्ता, व्रन्दा मौर्य, शिव करण मौर्य, राकेश यादव, राजीव कुमार, मनोज गौतम, देशराज पासी, करण पासी, नीरज चौधरी, राजेश यादव, राम सुमेर यादव, विशाल गौतम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें UP Board Result 2025: कभी भी जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक












