रक्तदान शिविर में उमड़े युवा 438 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदान शिविर में उमड़े युवा 438 यूनिट रक्त एकत्रित

महंत श्यामदास महाराज की षष्ठम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ शिविर,हेलमेट वितरित कर दिया सुरक्षा का संदेश

संवाददाता दिनेश प्रजापत जयपुर. बगरू कस्बे के सांवा की बगीची स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को महंत श्यामदास महाराज की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्याम मिक्का खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में जयपुर से दो और बगरू से एक चिकित्सा टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला। कुल 487 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 438 लोगों सहित 22 महिलाएं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहित किया गया शिविर का शुभारंभ मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। यह दूसरों को जीवन देने का सबसे पुण्य कार्य है।

इस अवसर पर बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्यामदास महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित। यह शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। युवा जिस तरह रक्तदान के लिए आगे आए हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। शिविर के अंत में प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा के संदेश के तहत हेलमेट वितरित किए गए। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थितजनों ने महंत श्यामदास महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सुरोलिया, बगरू पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुभाष डसानिया, नगर पालिका अध्यक्ष मालुराम मीणा, उपाध्यक्ष अजय चौहान, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष शंकर गरेड़, भामाशाह हनुमान सहाय सारण, दहमीकलां प्रशासक गणेश कुमावत, पूर्व प्रधान कैलाश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कमल टिल्यावास, लाडनूं कांग्रेस प्रभारी कमल चौधरी, जुगल मंदिर सेवक जुगलकिशोर पंडा, छात्र नेता शुभेन्द्र निर्वाण, कमल चौधरी, पार्षद नरेश देगडा, नंदकिशोर आलोरिया, सोनु कुमावत, हेमराज खजोतिया, रैगर समाज अध्यक्ष मन्नालाल रैगर, रोनक-यर्थात बोहरा, यश बडेरा, दिपक उज्जैनिया, सचिन भडाणा, किन्नर किरण बुआजी सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें बेमेतरा में शिवसेना की अहम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें