जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई संपन्न।असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफाल्टर श्रेणी में आने वाले विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतम बुद्ध नगर 16 मार्च, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति एवं फीडबैक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार को निर्देशित किया कि जिन विभागों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं, उनके संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए ।जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। वर्तमान में जनपद की रैंकिंग प्रदेश में 20वें स्थान पर है, सभी अधिकारीगण इसमें और सुधार करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें तथा निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निस्तारण करें। साथ ही कहा कि प्रतिदिन अधिकारीगण अपने-अपने कार्यालय में आइजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal