चिलबिला चौराहे पर दो पक्षों में बवाल, पुलिस ने दर्ज की दोतरफा FIR।

चिलबिला चौराहे पर दो पक्षों में बवाल, पुलिस ने दर्ज की दोतरफा FIR।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरेराह हुई मारपीट और हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई, जबकि कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी सुफियान, महरोज, साहिल और इश्तियाक समेत कुल 6 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, घटना में शामिल 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें