सदर तहसील में निष्क्रिय HLB ऐप किए गए सक्रिय, प्रगणकों को फील्ड में भेजा गया।

सदर तहसील में निष्क्रिय HLB ऐप किए गए सक्रिय, प्रगणकों को फील्ड में भेजा गया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति के निर्देश पर तहसील सदर में निष्क्रिय एचएलबी (HLB) प्रकरणों को तत्काल सक्रिय कर संबंधित प्रगणकों को फील्ड में भेजा गया। तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने तहसील सभागार में ऐसे प्रगणकों को चिन्हित किया जिनकी एचएलबी ऐप सक्रिय नहीं थी। उन्हें तहसील में बुलाकर ऐप को सक्रिय कराया गया तथा भवन गणना कार्य के लिए तत्काल फील्ड में रवाना किया गया तहसीलदार ने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और कार्यकुशलता के साथ भवन गणना का कार्य संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार एवं संदीप कुमार ने एचएलबी ऐप लॉगिन कराने तथा प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कानूनगो आर.के., प्रियंका, कमल, अनिल चौधरी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें