सिंघौरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना शाला प्रवेशोत्सव

सिंघौरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

CG सिंघौरी: शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल, सिंघौरी में नवीन सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक मीनाक्षी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्कूल की उपलब्धियों और आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा बारी-बारी से प्रेरणादायी उद्बोधन दिए गए और कक्षा पहली व छठवीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्रों का पारंपरिक स्वागत किया गया। बच्चों के माथे पर गुलाल से तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर, पाठ्यपुस्तकें और गणवेश प्रदान किए गए। पार्षद नीतू कोठारी ने सभी नवप्रवेशी छात्रों को उपहार स्वरूप टिफिन बॉक्स भेंट किए।

शाला परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद प्रकाश ठाकुर (वार्ड 13), निखिल साहू (वार्ड 12), तोकेश्वर साहू (वार्ड 14), नीतू कोठारी (वार्ड 16), कन्हैयालाल वर्मा, भानु साहू, नारद साहू, राकेश साहू, छबिलाल वर्मा, गायत्री सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिवार की ओर से मीनाक्षी शर्मा, सरस्वती साहू, शशिकला यादव, देवेंद्र साहू, नुतेश्वर चंद्राकर, प्रशांत बघेल, किरण खरे, धनीराम बंजारे एवं संकुल समन्वयक बच्चों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन नुतेश्वर चंद्राकर ने किया और आभार प्रदर्शन एवं समापन की घोषणा धनीराम बंजारे द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने मेट्रो अस्पताल पर लगाए लापरवाही और शव छिपाने के आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें