सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को मिल रही विधिक सहायता, चिकित्सा एवं भोजन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को मिल रही विधिक सहायता, चिकित्सा एवं भोजन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 30 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा आज जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण एवं मासिक विजिट किया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर संजय साही द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला कारागार में 2514 बंदी निरुद्ध हैं।  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पुरुष बैरकों में उपस्थित बंदियों से उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई तथा बंदियों से संबंधित कार्डों का अवलोकन किया गया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता एवं अधिवक्ताओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। पूछने पर बंदियों द्वारा बताया गया कि सभी के पास निजी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतम बुद्धनगर की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध हैं। बंदियों से संबंधित कार्डों को अपडेट किए जाने के संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत जिला कारागार में स्थापित अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां जनरल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बंदियों से वार्ता कर उनके मुकदमों तथा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु पाकशाला का निरीक्षण किया गया, जहां बंदी अन्य बंदियों के लिए रोटी एवं दाल तैयार करते हुए पाए गए। भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए पाकशाला में स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में जेलर जिला कारागार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार एवं जेलर संजय साही उपस्थित रहे।गौतम बुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें