श्री महाकाल मंदिर के पास खुदाई में प्रकट हुआ शिवलिंग। पुजारी ने किया जलाभिषेक और पूजन।

श्री महाकाल मंदिर के पास खुदाई में प्रकट हुआ शिवलिंग। पुजारी ने किया जलाभिषेक और पूजन। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

श्री महाकाल मंदिर परिसर के पास टनल खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से क्षेत्र में आस्था और उत्सुकता का माहौल बन गया। मंदिर पुजारी को इसके सूचना मिलते ही शिवलिंग का विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। वही शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें की श्री महाकाल मंदिर का विस्तार चार चरणों में होना है। जिसमें यह तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गेट नंबर 4 के पास वेटिंग हाल बनाने के निर्माण कार्य मे आज सुबह करीब 5:00 बजे खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन ऑपरेटर को शिवलिंग दिखाई पड़ा। उसने तुरंत साइड इंजीनियर और मंदिर प्रशासन को सूचना दी। शिवलिंग मिलने के बाद खुदाई का काम रोक दिया गया। साइट इंजीनियर सतीश राजपूत ने बताया की खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ अन्य प्राचीन अवशेष मिलने के संकेत भी हैं। नंदी की प्रतिमा जैसे अवशेष भी हो सकते हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें