श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर व पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर




गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज दिनांक 06-08-2026 को श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर व पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा साथ ही पुलिसकर्मियों को हाई-विजिबिलिटी बेल्ट पहनाई गई ताकि रात के समय दूर से आ रहे वाहन चालकों को पुलिसकर्मी साफ-साफ दिखाई दें, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव हो सके और ट्रैफिक नियंत्रण में आसानी हो तथा भीषण गर्मी और लंबे पैदल सफर को देखते हुए थके-मानदे शिवभक्तों को तुरंत प्राथमिक उपचार, दवाइयां आदि स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु बनाये गये निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का शुभारंभ किया गया।












