9 से 17 अगस्त तक जनपद में उत्साहपूर्वक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश—हर घर, हर कार्यालय और हर प्रतिष्ठान पर शान से लहराए तिरंगा, कार्यक्रम हों भव्य एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण

9 से 17 अगस्त तक जनपद में उत्साहपूर्वक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश—हर घर, हर कार्यालय और हर प्रतिष्ठान पर शान से लहराए तिरंगा, कार्यक्रम हों भव्य एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 06 अगस्त, 2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आगामी 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों एवं सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जनपद के समस्त आवासीय भवनों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां, देशभक्ति कंसर्ट, रंगोली प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन तथा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किए जाएं।उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, तहसीलों एवं जनपद स्तरीय शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन किया जाए तथा कहीं भी उल्टा, फटा, कटा अथवा झुका हुआ तिरंगा न लगाया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। साथ ही सभी नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को तिरंगा फहराने के उपरांत ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जाए, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन एवं सहभागिता प्राप्त हो सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, श्री कुमार सौरभ जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें