पुनित राम साहू को श्रद्धांजलि देने उमड़ा समाज
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। स्वर्गीय श्री पुनित राम साहू के निधन पर आयोजित दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साहू समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग शामिल हुए। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू, उपाध्यक्ष रेखाराम साहू, प्रदेश प्रतिनिधि पंचम साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, भिभौरी तहसील साहू संघ अध्यक्ष देवदत्त साहू, किसुन साहू, हिरावन साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्री पुनित राम साहू के सरल, मिलनसार एवं समाजहितैषी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें स्वर्गीय तुलसीराम साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन












