राधानगर थाना में SP अभिमन्यु मांगलिक ने संभाली कमान—समाधान दिवस में खुद सुनी जनता की आवाज, 81 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से प्रशासन अलर्ट!

राधानगर थाना में SP अभिमन्यु मांगलिक ने संभाली कमान—समाधान दिवस में खुद सुनी जनता की आवाज, 81 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से प्रशासन अलर्ट!

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य ।

फतेहपुर जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को थाना राधानगर में माह के चतुर्थ शनिवार के अवसर पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक स्वयं मौके पर पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस आयोजित कर जन शिकायतों की सुनवाई की और निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। समाधान दिवस के दौरान कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 57 मामले राजस्व से जुड़े और 24 मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे। इनमें से 05 राजस्व मामलों और 03 पुलिस मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट कहा कि थाना समाधान दिवस जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का एक सशक्त मंच है और पुलिस प्रशासन हर शिकायत को गंभीरता6 से लेते हुए समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

जनता को राहत, प्रशासन सख्त—फतेहपुर में समाधान दिवस बना भरोसे का बड़ा मंच!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें