केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किसानों के लिए विशेष जागरूकता अभियान ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज दिनांक 10 जून 2026 को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में “विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान” के तहत किसानों को जागरूक किया गया।अभियान के दौरान कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, फसल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण तथा कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, अनुदान, बीमा, किसान सम्मान निधि तथा अन्य लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।गांव-गांव पहुंचा जागरूकता अभियान, किसानों को मिली योजनाओं की अहम जानकारी। विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिक तकनीक अपनाने का दिया गया संदेश।
ये भी पढ़ें सीएचसी महेशगंज में बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप, मरीजों में नाराजगी












