एटा में सख्त सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा सम्पन्न — मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

एटा में सख्त सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा सम्पन्न — मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

मंडल संवाददाता अमित चौहान

एटा। जनपद के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति और सघन चेकिंग के जरिए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिस की तैनाती कर सुगम यातायात सुनिश्चित किया गया।
सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
प्रशासन द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा की गोपनीयता या शुचिता भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण
भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश के साथ गांधी मार्केट स्थित प्रिंट्स गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया गया।
कड़े निर्देश जारी
मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
परीक्षा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए
किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो
सभी अधिकारी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात
प्रवेश द्वारों पर सघन जांच
कंट्रोल रूम से CCTV मॉनिटरिंग
संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भी बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया