सुश्री लिपि नगायच, एडीसीपी/एसीपी मसूरी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफलअनावरण।3 अभियुक्त गिरफ्तार एवं कबजे से सोना चांदी के 20 लाख के ज्वेलरी बरामद
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण, घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किये गये सोने-चांदी के आभूषण (कीमत करीब 20 लाख रुपये) आदि बरामद ।
दिनांक 14.01.2026 को वादी मुकदमा गजेन्द्र कुमार निवासी टियाला थाना हापुड देहात जनपद हापुड़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि वादी की ग्राम ढबारसी में सुनार की दुकान है,
वादी दिनांक 13.01.2026 को समय करीब 06.00 बजे अपनी दुकान को बन्द करके दुकान का सारा आभूषण व कागजात बैग में भरकर विक्की से अपने घर जा रहा था रास्ते में शाहनबाज निवासी ढबारसी के घर उधार के पैसो का तगादा करने के लिये गया
तभी शाहनबाज के घर के बाहर खड़ी विक्की पर रखे बैग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया जिसमें सोने व चादी की आभूषण व डायरी, ए०टी०एम० कार्ड थे। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना मसूरी पर धारा 303 (2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये टीमों का गठन किया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 15.01.2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण करते हुए,
घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गण 1. शाहबाज 2. शाहनबाज पुत्र गण जरीफ 3. अबुजर पुत्र फरमान निवासी गण ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को मय चोरी किये
सोने-चांदी के आभूषण (कीमत करीब 20 लाख रुपये) के साथ मुबारिकपुर रोड बम्बे के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण–
अभियुक्त गण ने पूछताछ करने पर बताया कि गजेन्द्र सुनार की दुकान हमारे गांव ढबारसी में ही है,
गजेन्द्र सुनार के शाहनबाज पर करीब 25000/- रूपये उधार है जो बार बार तगादा करने के लिये शाहनबाज के घर पर आता था। गजेन्द्र अपनी दुकान को बन्द करते समय दुकान से सारा सामान भर कर अपने साथ ले जाता है।
दिनांक 13.01.2026 को शाम को 06 बजे गजेन्द्र सुनार तगादा करने के लिये शाहनबाज के घर आया और अपने गहने से भरे बैग को विक्की पर छोड दिया तो घर पर मिले शाहबाज ने गजेन्द्र को अपनी भाभी के घर पैसे लेने भेज दिया और इसी दौरान शाहबाज ने मौका देखकर विक्की पर रखे बैग को चोरी कर अपने भाई शाहनबाज एवं अबुजर को दे दिया व फिर तीनों ने बैग को झाडी में छुपा कर रख दिया था तथा बैग में रखे मिले करीब 5000 रूपयों को आपस में बांट कर खर्च कर लिया,
बाद में बैग को जेवरात सहित उठाकर अपनी बहन के घर नाहल में रख दिया। आज दिनांक 15.01.2026 हम लोग बैग को अपनी बहन के घर से लेकर
गाजियाबाद सुनार को बेचने जा रहे थे तभी हम लोगों को पकड लिया गया। हम लोगों ने लालच में आकर व उधार के पैसे चुकाने को लेकर ये गलती कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण-
1. शाहबाज पुत्र जरीफ निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष
2. शाहनबाज पुत्र जरीफ निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष
3. अबुजर पुत्र फरमान निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
1. पीली धातु के 42 लौंग
2. पीली धातु 04 जोडी कुण्डल
3. पीली धातु 11 नोजपिन
4. पीली धातु 07 जोडी कान की बाली
5. पीली धातु 03 अंगूठी लेडिज
6. पीली धातु 01 जेंन्ट्स
7. पीली धातु 01 कन्ठी सेट पुराना
8. पीली धातु 01 जोडी पुरानी झुमकी
9. पीली धातु 03 गले के ताबिज
10. पीली धातु 02 लोकट
11. पीली धातु 01 जोडी टोप्स
12. सफेद धातु के 04 जोडी पायल
13. सफेद धातु 02 जोडी पाजेब
14. सफेद धातु 02 जोडी हथफुल
15. सफेद धातु 02 जोडी जस्तबन्द
16. सफेद धातु 10 गले की चेन छोडी व बडी
17. सफेद धातु 01 मंगलसूत्र
18. सफेद धातु 05 जोडी बच्चों की पायल
19. सफेद धातु 04 जोडी बच्चों के कडे
20. सफेद धातु 01 जोडी बच्चों के हथफुल
21. सफेद धातु 02 ब्रेसलेट
22. सफेद धातु 11 जोडी गुटला
23. सफेद धातु 03 अंगुठा सेट (कुल 18)
24. सफेद धातु 04 सेट मंहेदी चुटकी (कुल 24)
25. सफेद धातु 09 जोडी मुसलमानी छल्ले
26. सफेद धातु 14 लेडिज अंगुठी
27. सफेद धातु 20 जोडी बिछुए (कुल 80)
28. सफेद धातु 05 पेंडिल
29. सफेद धातु 01 जोडी पुरानी पाजेब
30. सफेद धातु 02 चांदी के सिक्के
31. सफेद धातू टुट-फुट पायल
32. अंगूठी, पेंडिल तथा आर्टिफिशयल मोती आदि
33. विक्की की चाबी, प्लॉस, आधार कार्ड बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना मसूरी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृतहै, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम।












