अलीगढ़: शराब वाली गली में SSP की अचानक दबिश, बोतल उठाते ही भड़के शराबी—‘कौन हो तुम?’

अलीगढ़: शराब वाली गली में SSP की अचानक दबिश, बोतल उठाते ही भड़के शराबी—‘कौन हो तुम?’

मंडल संवाददाता अमित चौहान

जवाब मिला—‘तुम्हारे शहर का SSP’

मंगलवार रात शहर में एक साहसिक और चौंकाने वाली पुलिस कार्रवाई देखने को मिली, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने सादी वर्दी में अकेले ही नगर की मशहूर शराब वाली गली में अचानक पहुंचकर अवैध शराबखोरी की हकीकत परखी। कई दिनों से इस क्षेत्र में खुलेआम शराबखोरी, सड़क किनारे गाड़ियों में नशा करने और गली को अड्डा बनाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए SSP ने बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचकर स्वयं कार्रवाई का निर्णय लिया। गली में पहुंचते ही SSP ने कुछ लोगों की टेबल से शराब की बोतल उठाकर चेक करना शुरू किया। यह देखते ही नशे में धुत्त युवक भड़क उठे और उल्टा SSP से बेहूदे अंदाज़ में पूछ बैठे—
“ये क्या बदतमीजी है? तुम कौन हो?”

इस पर SSP नीरज जादौन ने शांत लेकिन सख़्त लहजे में जवाब दिया—
“नीरज जादौन… तुम्हारे शहर का SSP।”

SSP की पहचान सामने आते ही मौके पर मौजूद शराबी हाथ-पैर फूलते ही वहां से गिलास–बोतल छोड़कर भाग खड़े हुए। SSP ने तत्काल फोर्स को बुलाकर गली को पूरी तरह खाली कराया।मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए गली में लगाई गई अवैध टेबलें, बेंच, डीप फ्रीजर और अन्य सामग्री जब्त कर ली। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध शराबखोरी और उत्पात का केंद्र बना हुआ था। SSP की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने इसे एक सख़्त और सराहनीय कदम बताया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया