एटा जिला जेल में डीजी जेल पी.सी. मीणा का औचक निरीक्षण, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
संवाददाता – योगेंद्र सिंह. एटा: रविवार को उत्तर प्रदेश के डीजी जेल आईपीएस पी.सी. मीणा ने एटा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचे निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारने की कोशिशें शुरू हो गईं।
निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और प्रबंधन व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने बंदियों के मानवाधिकारों और जेल संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह, एएसपी (क्राइम) और जेल अधीक्षक अंकिक्षिता श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। एटा पुलिस अधिकारियों ने डीजी जेल का बुके देकर स्वागत किया।
ये भी पढ़ें लोक सेवा राष्ट्र निर्माण की वह नींव है, जिस पर विकसित भारत का सपना टिका है












