स्वाति त्यागी ने गांवों में दिया सुरक्षा शिक्षा का संदेश

स्वाति त्यागी ने गांवों में दिया सुरक्षा शिक्षा का संदेश

खरखोदा: शुक्रवार को भारतीय अपराध अनुसंधान फाउंडेशन की ब्लॉक अधिकारी स्वाति त्यागी ने क्षेत्र के कैली, धीरेकड़ा और नया गांव में पहुँचकर ग्रामीणों को कानून और अपराध सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को बताया कि बदलते समय के साथ अपराधों के तरीके भी बदल रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

स्वाति त्यागी ने सुरक्षा प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध और रोजमर्रा की लापरवाही से होने वाली घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांवों में घटित होने वाले कई अपराधों का मुख्य कारण लोगों की अनजाने में की गई लापरवाही होती है। मोबाइल पर ओटीपी साझा करना, अजनबियों पर भरोसा करना, रात में घर के दरवाजे खुला छोड़ना, और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी न देना—ये सभी बातें अपराध बढ़ने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर लोग थोड़ी-सी सावधानी और सतर्कता बरतें, तो कई तरह के अपराधों को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपराध सुरक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका स्वाति त्यागी ने सरल भाषा में उत्तर दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी जागरूक करें, ताकि गांव में सुरक्षित माहौल बन सके।

ये भी पढ़ें हीरागंज बाजार में बनेगा स्पीड ब्रेकर, विधायक की पहल से अब हादसों पर लगेगी लगाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें