टहरौली खटीकयाना काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) जनपद की तहसील टहरौली क्षेत्र के खटीकयाना मोहल्ले में स्थापित मां काली की प्रतिमा का आज बुधवार को विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने मां के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली।
मां काली की प्रतिमा को नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए उत्सव का वातावरण बना दिया। विसर्जन यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे सभी उत्साहपूर्वक सम्मिलित रहे।
पूरे कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर की सामाजिक संस्थाओं ने भी व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई और अधिकारियों ने स्वयं मौके पर रहकर विसर्जन यात्रा की निगरानी की।
श्रद्धालुओं ने मां काली से सुख-समृद्धि और गांव-नगर की खुशहाली की कामना करते हुए प्रतिमा को जल में विसर्जित किया।
इसे भी पढ़ें ???? ???? शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर में माता रानी की भव्य महाआरती आयोजन हुआ












