शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर में माता रानी की भव्य महाआरती आयोजन हुआ
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर। नगर के कोतवाली रोड स्थित शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर में बुधवार को भव्य महाआरती आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन की व्यवस्था श्री शीतला माता सेवा समिति द्वारा की गई थी।
भक्तों ने माता शीतला के दर्शन-पूजन कर अपने परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामनाएँ कीं। मंदिर परिसर में मां की आराधना और जयकारों से गूंजता माहौल श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा था।
समिति की ओर से मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूलों की झालरों और रोशनी से सजा माता का दरबार भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा था।
मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्ति भाव से सराबोर यह आयोजन नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
ये भी पढ़ें महिला आयोग की सदस्य असुरक्षित, कैसे मिलेगा महिलाओं को न्याय












