थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी: दिनांक 05.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त हर्ष बंसल पुत्र राजपाल निवासी गाँव तिगरी थाना खेकडा जनपद बागपत हाल पता गौरव मार्केट बाला जी धर्मकाँटा के पास रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रुप से धन लाभअर्जित करने के लिये एक संगठित गिरोह बना रखा है। मैंने अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित किये हैं जिनमें मैं और मेरे साथी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अभियुक्त हर्ष बंसल पुत्र राजपाल निवासी गाँव तिगरी थाना खेकडा जनपद बागपत हाल पता गौरव मार्केट बाला जी धर्मकाँटा के पास रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।
आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग, लूट का 01 अभियोग, पुलिस मुठभेड व आयुध अधिनियम का 01 अभियोग (कुल 03 अभियोग) पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार












