लग रहे गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाये जाने के संबंध में संबंधित पेट्रोलियम मंत्रालय को अवगत कराया गया

लग रहे गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाये जाने के संबंध में संबंधित पेट्रोलियम मंत्रालय को अवगत कराया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

नजीबाबाद । लग रहे गैस प्लांट से घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाये जाने के संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री को भेजे एक पत्र में अवगत कराया था कि आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो की खाली जमीन पर गैस प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें भविष्य में गैस सिलेंडरों की रिफलिंग का काम होगा आरटीआई कार्यकर्ता ने सुझाव दिया कि अगर उक्त गैस प्लांट से पाइपलाइन बिछाकर अगर नगर पालिका नजीबाबाद क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र के लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से भविष्य में घरेलू और व्यावसायिक गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाए तो क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी!

उधर आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा की गई

शिकायत के परिपेक्ष में पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के डिप्टी सेक्रेटरी रवि पांडे को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें