कृषि मेले में मिलेगा ज्ञान और तकनीक का संगम, किसानों की आय बढ़ाने का सुनहरा अवसर

कृषि मेले में मिलेगा ज्ञान और तकनीक का संगम, किसानों की आय बढ़ाने का सुनहरा अवसर

जिला क्राइम रिपोर्टर : सागर गोयल पानीपत (हरियाणा)

पानीपत के उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से 23 और 24 मार्च को हिसार में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के किसानों को उन्नत खेती के नए गुर सीखने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि इस कृषि मेले में कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और विभिन्न कृषि संस्थानों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, नई फसल किस्मों, उन्नत बीज, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, जैविक खेती तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इससे किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर अपनी पैदावार और आमदनी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में किसानों को कृषि से जुड़े नवीन उपकरणों, उन्नत मशीनरी और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। साथ ही किसानों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा।
उपायुक्त ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कृषि मेले में भाग लें और आधुनिक तकनीक तथा वैज्ञानिक सलाह का लाभ उठाकर अपनी खेती को लाभकारी बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृषि मेले किसानों को नई जानकारी, तकनीक और बाजार की संभावनाओं से जोड़ते हैं, जिससे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया