चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने वाला कपल अब बंधेगा विवाह बंधन में, हुई सगाई
ग़ाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश): दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन में आपत्तिजनक हरकत का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद उपजी बदनामी के बीच अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है। युवक-युवती के परिवारों ने आगे आकर दोनों की सगाई करा दी है। रिंग सेरेमनी के बाद जल्द ही विवाह समारोह की तैयारियां शुरू होने की जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक दबाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। दोनों ही बालिग हैं और परिवारों की सहमति से आगे की प्रक्रिया तय की जा रही है।
इससे पहले, वीडियो वायरल करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में युवक, युवती और ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ग़ाज़ियाबाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और गोपनीयता के नियमों के पालन की अपील भी की गई है।
ये भी पढ़ें दिल्ली | सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी, चोरी और तोड़फोड़ पर लगेगी लगाम












