जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
जिला संवादाता काव्यांश रावत जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट एटा के तत्वाधान में शनिवार को महाराणा प्रताप चौक जीटी रोड एटा पर राष्ट्रनायक, हिंदू हृदय सम्राट एवं क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पावर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान बबलू जी, युवा जिलाध्यक्ष देव सोलंकी सहित अनेक क्षत्रिय बंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।












