सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर बनेगी एक राय, राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों से की बात
पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के मद्देनजर मोदी सरकार ने आज (गुरुवार) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पीएम मोदी के बिहार दौरे के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ और कड़े एक्शन या फिर सैन्य कार्रवाई के लेकर एक राय बन सकती है।
गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह इस मुद्दे पर विभिन्न दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने मांग की थी कि सरकार को इस मुद्दे पर सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए।
राजनाथ सिंह पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले के बारे में विभिन्न दलों के नेताओं को जानकारी दे सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई है।
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
ये भी पढ़ें 24 अप्रैल 2025 , बृहस्पतिवार- आज का राशिफल












