विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ की जनपद में बैठक हुई संपन्न।

विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ की जनपद में बैठक हुई संपन्न।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। इसके साथ ही विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया से प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सूरज सोनी को बनाया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि
प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के बैनर तले आज प्रतापगढ़ जिले के ट्रेज़री चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले से सक्रिय पत्रकार सूरज सोनी को विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति रहे, जिन्होंने संगठन विस्तार और हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। हालांकि आपको बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी समाज के मुद्दों और संगठन के कार्यों को निष्पक्षता के साथ जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सूरज सोनी अपने पत्रकारिता अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण के साथ जिले में हिंदू समाज की आवाज़ को और सशक्त करेंगे। इसी क्रम के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के कई पदाधिकारी, जिला एवं मंडलीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सूरज सोनी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ हिंदू समाज के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें