नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर संभाला कार्यभार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जनपद में नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने आज कोषागार कार्यालय पहुॅचकर निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज लिया। जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं और प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की। उन्होंने आईआईटी रुड़की से बी.टेक की डिग्री हासिल की तथा वर्ष 2016 में आईएएस सेवा में चयनित हुए। अपने सेवा काल में उन्होंने 2017 में गाजीपुर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर में मुख्य विकास अधिकारी, तथा मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त हापुड़ में जिलाधिकारी पद पर कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया। प्रतापगढ़ आने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। जीरो टालरेन्स की नीति के तहत कार्य किया जायेगा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए