बुजुर्ग की चीखें गूंजीं, प्रशासन खामोश: पंवास गांव में दबंगों का कहर

न्याय की गुहार: पंवास गांव में बुजुर्ग पर बर्बर हमला, प्रशासन बना मूकदर्शक

संवाददाता: काव्यांश रावत एटा (उत्तर प्रदेश): जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंवास गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 अप्रैल को गांव के कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बर्बर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के दोनों हाथ गंभीर रूप से टूट गए।

हमले के बाद से पीड़ित न्याय के लिए लगातार प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोपियों की ओर से पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की उदासीनता ने इस मामले को और भी चिंताजनक बना दिया है। न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित को कोई सुरक्षा प्रदान की गई है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी जीवंत उदाहरण है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई न हुई, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। पीड़ित की गुहार है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें 25 साल में 13 लाख की शराब – सोचिए, क्या खोया क्या पाया?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें