राज भवन बेंती में बाबागंज क्षेत्र के युवाओं ने राजा भइया का किया भव्य स्वागत, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़ | जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का जनाधार पूरे देश में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को विधानसभा के गोगाहर के उत्तरार गाँव निवासी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने राजभवन बेंती पर पहुँचकर राजा भइया का भव्य रूप से स्वागत किया। अभिषेक त्रिपाठी ने कुछ दिन पूर्व ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख नेता पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।इस अवसर पर युवाओं ने राजा भइया के समर्थन में जमकर नारे लगाए और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि राजा भइया की नीतियों और उनके काम करने के तरीके से प्रभावित होकर वे पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजा भइया ने हमेशा युवाओं की आवाज को बुलंद किया है और उनके विकास के लिए काम किया है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे, जिन्होंने राजा भइया का जोरदार स्वागत किया। युवाओं का कहना था कि राजा भइया का सनातन धर्म के प्रति समर्पण और क्षेत्र में हो रहे विकासकार्य और उनके काम करने के तरीके ने उन्हें प्रभावित किया है और वे उनकी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।राजा भइया की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उनके काम करने के तरीके और उनकी नीतियों ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राजा भइया की लोकप्रियता का एक बड़ा उदाहरण है।












