नोएडा में 1.48 करोड़ की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार,सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकदी के साथ वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार बरामद

नोएडा में 1.48 करोड़ की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार,सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकदी के साथ वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार बरामद

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 18 अगस्त 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। पुलिस ने आरोपियों को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

निवेश के पैसों को लेकर बनाई चोरी की योजना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अवनीश कुमार अपने साथियों आशीष, आदर्श और भरत के साथ सीए फर्म चलाता है और निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेकर काम करता था। अवनीश का आरोप है कि उसका लगाया हुआ पैसा वापस नहीं मिल रहा था। जांच में सामने आया कि बरामद रकम आशीष ने निवेशक उपलब्ध कराने के नाम पर वादी से ली थी। इसी रकम को अवनीश ने अपने पांच अन्य साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-25 स्थित आशीष की गैराज में योजना बनाकर रकम चोरी की गई थी

गिरफ्तार आरोपी.पुलिस ने मामले में अवनीश कुमार, पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान को गिरफ्तार किया है। इनमें अवनीश कुमार अलीगढ़, पवन मथुरा, जितेन्द्र हाथरस, सुमित एटा, अनिल अलीगढ़ और नीशू चौहान भी अलीगढ़ का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े हैं। इनमें टैक्सी चालक, शराब की दुकान पर सेल्समैन, निजी नौकरी और खेती करने वाले आरोपी शामिल हैं।

बरामदगी 1 करोड़ 48 लाख रुपये नकद घटना में प्रयुक्त ऑरा कार कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पवन, अनिल और जितेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पवन के खिलाफ मथुरा में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज बताए गए हैं। अनिल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित मामले दर्ज हैं, जबकि जितेन्द्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मुकदमा दर्ज इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 340/2026, धारा 305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात के सफल अनावरण के रूप में बताया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें