पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन किए जाने संबंधित समय सारणी वेबसाइट पर प्रदर्शित

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन किए जाने संबंधित समय सारणी वेबसाइट पर प्रदर्शित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 25 जून, 2026जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर लवेश कुमार सिसौदिया ने पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को बताया कि जनपद में शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0(CCC) कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट(राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त निस्ट वेबकाॅम प्राइवेट लिमिटेड (कंप्यूटर इंस्टीट्यूट) सेक्टर 22 नोएडा उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। अन्य पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए ऑनलाईन किए जाने की तिथि 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग के कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाईट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन किए जाने संबंधित दिशा-निर्देश समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें