जलेसर रोड पर आलू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, घंटों जाम में फंसे राहगीर

जलेसर रोड पर आलू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, घंटों जाम में फंसे राहगीर

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस के हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को आलू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर भारी मात्रा में आलू बिखर गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे फाटक पार करने के दौरान असंतुलित हो गई और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में भरे आलू के कई बोरे फट गए और सारा आलू सड़क पर फैल गया। अचानक हुए इस हादसे से मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर आलू बिखरे होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति यह हो गई कि एक समय में केवल एक-एक वाहन ही निकल पा रहा था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद सड़क से आलू हटवाकर मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाने और यातायात पूरी तरह बहाल करने की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें