24 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ डूबे युवक का शव, इलाके में मातम

24 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ डूबे युवक का शव, इलाके में मातम

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में नहर में डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से आखिरकार टीम ने नहर से शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि की जा सके। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सचितानंद और इंस्पेक्टर ललित भाटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से मैनपुरी क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें