अवैध असलहा कारतूस संग दो आरोपी गिरफ्तार, सकीट पुलिस की बड़ी सफलता
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सकीट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 21 अगस्त 2025 को दो आरोपियों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया।
थाना सकीट पुलिस ने ग्राम सराय मटियाली, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद निवासी कृपाल सिंह पुत्र लायक सिंह व मनोहर पुत्र अतर सिंह को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 140/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी
- उ0नि0 ललित कुमार
- उ0नि0 मुकेश कुमार
- है0का0 उपदेश कुमार
- का0 रामेश्वर सिंह
- का0 निखिल कुमार भाटी
- का0 विपिन कुमार
पुलिस की इस सफलता से जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें एटा: नहर में डूबे युवक का शव बरामद, क्षेत्र में छाया मातम












