क्षेत्राधिकारी सदर, एआरटीओ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, एआरएम एवं प्रभारी यातायात के संयुक्त नेतृत्व में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान

क्षेत्राधिकारी सदर, एआरटीओ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, एआरएम एवं प्रभारी यातायात के संयुक्त नेतृत्व में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

हमीरपुर।क्षेत्राधिकारी सदर, एआरटीओ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, एआरएम एवं प्रभारी यातायात के संयुक्त नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में आठ डग्गामार वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।अभियान के समय यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वैध अभिलेख अपने साथ रखने एवं सुरक्षित ढंग से वाहन संचालन करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही वाहन चालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों, विशेष रूप से जीजीआईसी कॉलेज, बस स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के निकट अपने वाहनों को अनाधिकृत रूप से पार्क न करें ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें