माघ मेला–2026 एवं मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार द्वारा कौशाम्बी जनपद में भ्रमण कर, किया गया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी

माघ मेला–2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं डाइवर्जन प्वाइंट्स पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत सकाढ़ा तिराहा एवं बरीपुर बाईपास डाइवर्जन, रोही चौराहा व चरवा मोड़, थाना संदीपनघाट अंतर्गत मूरतगंज तिराहा एवं बलिहाबा मोड़ एवं सैयद सरावां मोड़ पर यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, यातायात को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित करने, किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा मेला अवधि में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी चायल व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर मौजूद रहे।












