पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता हेतु व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को BNS/BNSS, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला थाना– पभोषा मेला व कस्बा मंझनपुर क्षेत्र में एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा भ्रमणशील रहकर महिलाओं/बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर व महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।थाना कड़ाधाम– कुबरी घाट एवं शीतलाधाम मंदिर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। थाना महेवाघाट – मिशन शक्ति केंद्र व ग्रामीण क्षेत्र में एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा भ्रमण कर महिलाओं को नए कानूनों, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। थाना करारी – ग्राम अमीनपुर सवरो में मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। थाना सैनी– ग्राम पचासा में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों व महिला सुरक्षा से संबंधित उपायों के बारे में जागरूक किया गया।थाना मोहब्बतपुर पइंसा – ग्राम उदहिन खुर्द में महिलाओं को साइबर अपराध एवं शासन की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना संदीपनघाट – तेरहमील क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। थाना मंझनपुर – हजरतगंज बीट क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना सराय अकिल – थाने पर उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, काउंसलिंग की गई तथा नए कानूनों व साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। थाना पश्चिम शरीरा– पभोषा मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं/बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, विधिक सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। थाना कौशाम्बी – मिशन शक्ति केंद्र पर आई महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया गया तथा साइबर अपराध, नए कानूनों व महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
*प्रमुख हेल्पलाइन सेवाएं*
???? 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
???? 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
???? 1090 – वीमेन पावर हेल्पलाइन
???? 181 – महिला हेल्पलाइन
???? 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
???? 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन???? 102 – स्वास्थ्य सेवा
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु सतत प्रयास जारी हैं।कौशांबी












