इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है बिहार के आरा से…वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ चुनाव में रचा, इतिहास।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी, जिला आरा


वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ चुनाव में इतिहास रच दिया गया है। जी हाँ, लोक प्रशासन और प्राकृत विभाग के शिक्षकों ने इस चुनाव में अपना ज़बरदस्त दबदबा कायम किया है। सचिव पद के लिए हुए बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में लोक प्रशासन विभाग के डॉ. आमिर महमूद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. निलांबुज को पराजित करते हुए यह महत्वपूर्ण पद अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर, प्राकृत विभाग के डॉ. अमित को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके साथ ही डॉ. रामधनी राम कोषाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा लोक प्रशासन विभाग के डॉ. रमेश कुमार को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाइयाँ दीं और जश्न का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर लोक प्रशासन विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. रमेश सिंह और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि—
“इस चुनाव में प्राकृत और लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसरों का डंका बजा है। यह जीत उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और शिक्षकों के भरोसे का प्रमाण है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि नया शिक्षक संघ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक हितों, शिक्षकों की समस्याओं और संस्थान की गरिमा को और मजबूत करेगा।












