वोट बढ़वाने को सभी बूथों पर 18 जनवरी 2026 को लगेगा मेगा कैंप :-मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा

वोट बढ़वाने को सभी बूथों पर 18 जनवरी 2026 को लगेगा मेगा कैंप :-मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच नानपारा

बहराइच। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 18/01/2026 रविवार को तहसील नानपारा की विधानसभा-283 नानपारा के सभी मतदेय स्थलों पढ़ी जाएगी मतदाता सूची और खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा।कैंप सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने बताया कि इससे पहले 11 जनवरी 2026 को भी बूथ पर बीएलओ उपस्थित थे। उपजिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में देखने की अपील की है। और कोई त्रुटि है या मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म 6 सभी संबंधित दस्तावेज के साथ भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराए। उपजिलाधिकारी नानपारा द्वारा सभी संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए, संबंधित क्षेत्र के प्रधान एवं स्थानीय पार्षद से भी सहयोग की अपील की है। उपजिलाधिकारी नानपारा द्वारा इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। कैंप में बीएलओ उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट सूची) को पढ़कर सुनाएंगे। छूटे हुए पात्र लोग अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 नाम हटाने के लिए फार्म-7 या किसी संशोधन के लिए फार्म-8 जमा कर सकेंगे।

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने खुली बैठक में बीएलओ के अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट, लेखपाल, पंचायत सहायक, राशन डीलर, आशा उपस्थित रहकर सहयोग करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें