मनरेगा बचाने को राहुल गांधी जी की मुहिम में संगठित हो मजदूर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संघर्ष संवाद चौपाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में पचदेवरा स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित किया गया जिसमें न्याय पंचायत से जुड़े मनरेगा जॉब कार्ड मजदूर एकत्रित हुए चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने की नियत बदले गये कानून पर कांग्रेस व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लड़ी गई संसद में लड़ाई के बावजूद तानाशाह सरकार द्वारा बिल् पारित कर मनरेगा और मजदूरों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए तथा वर्तमान अधिनियम में राज्यों पर 40% अतिरिक्त बोझ डालने तथा 2014 से अब तक मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को मजदूरी ना मिलने तथा भ्रष्टाचार होने की बात कहते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाकर भाजपा की नफरती सोच का आरोप लगाया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले अभियान में कलेक्ट्रेट घेराव विधानसभा घेराव आदि आंदोलन में जॉब कार्ड धारक मनरेगा मजदूरों से कांग्रेस के साथ खड़े होने का आह्वान किया चौपाल की अध्यक्षता विधान सभा प्रभारी उपाध्यक्ष सलाम खाँ तथा संचालन वरिष्ठ नेता बबलू कुरैशी ने किया , चौपाल के आयोजन गुरुदत्त शर्मा प्रधान ने किया ।चौपाल में ज्ञानेंद्र राघब, कुँवरपाल, के प्रसाद,धर्मवीर,गिरवरींग, भूपसिंह, सतप्रकाश, बीनना, मनवीर, भुदत्त, सतवीर , सत्ते, केशव, हरिभजन, कलावती, सत्यवती, राधा, गंगादेयी,शीलदेवी, सावित्री, सीमा, आदि जॉब कार्ड धारक मजदूर शामिल रहे।












