कुंडा हरनामगंज स्टेशन के पास कई दिनों से डेरा जमाए अज्ञात लोग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कुंडा हरनामगंज स्टेशन के पास कई दिनों से डेरा जमाए अज्ञात लोग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा। कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास पिछले कई दिनों से कुछ परिवार झुग्गी डालकर रह रहे हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह लोग स्टेशन के आसपास अस्थायी टेंट लगाकर रह रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मौके पर पूछताछ करने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे गया, बिहार के रहने वाले हैं और उनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। खुले स्थान पर रेलवे लाइन के किनारे परिवारों के रहने से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और आसपास का इलाका संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में बाहरी लोगों की पहचान और सत्यापन जरूरी है। क्षेत्रवासियों ने कुंडा पुलिस और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि वहां रह रहे लोगों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें मुरुम खनन का रिकॉर्ड गायब! ग्राम पंचायत के जवाब ने खड़े किए बड़े सवाल, RTI से खुल सकता है करोड़ों के खेल का राज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें