इंडिया गेट से उन्नाव रेप पीड़िता, मां और सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना को जबरन हटाया गया

इंडिया गेट से उन्नाव रेप पीड़िता, मां और सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना को जबरन हटाया गया

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस की पीड़िता, उनकी मां और जानी-मानी महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने मंगलवार को इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के विरोध में किया जा रहा था, जिसमें वर्ष 2017 के उन्नाव रेप केस के दोषी एवं भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी गई है।

प्रदर्शन के दौरान पीड़िता, उनकी मां और योगिता भयाना ने न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए और कहा कि दोषी को सजा में राहत देना पीड़िताओं के साथ अन्याय है। इसी दौरान दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जबरन इंडिया गेट से हटा दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने 15 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की तीन जमानतें जमा करने की शर्त पर सेंगर को रिहा करने का आदेश दिया।

इस फैसले के बाद देशभर में नाराजगी देखी जा रही है। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों को राहत मिलना न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं उन्नाव रेप पीड़िता और उनके परिवार ने स्पष्ट कहा है कि वे न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें जनपद अलीगढ़ में जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से व्यापक निरीक्षण किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें