एटा में बीच सड़क दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

एटा में बीच सड़क दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

संवाददाता अमन अहमद

एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गंज रोड स्थित शिवसिंहपुर तिराहा के पास बुधवार देर शाम दो युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं और आसपास लोग मौजूद हैं। फिलहाल, मारपीट करने वाले युवकों की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी नहीं मिल सकी है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा सकती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें