पशु आरोग्य मेले का ग्राम प्रधान ने फीता काट कर किया उद्घाटन
प्रतापगढ़ बाबागंज। पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन अनुहारि विकासखंड बाबागंज में लगाया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान राजेश पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार द्विवेदी के द्वारा गाय की पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में किसानों को अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे शुद्ध दूध, दही और घी का सेवन संभव है। बाबागंज में आयोजित पशु अरोग्य मेला में उपस्थित आदी प्रताप शुक्ला
पशु अरोग्य मेला में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। उद्घाटन कार्यक्रम में पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी करवाया गया। इस कार्यक्रम में 09 पशुओं का पंजीकरण कराया गया लगभग 330 घायल पशुओं का उपचार तथा बड़े और छोटे पशुओं को मिलाकर 560 जानवरों का उपचार किया गया इस मौके पर राम सिंह बादल, राजू शुक्ला पशु मित्र सहित भारी संख्या ग्रामीण वासी व किसान मौजूद रहे|
ये भी पढ़ें रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत : अब कन्फर्म टिकट की तारीख बदली जा सकेगी












