गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 322.25 ग्राम अवैध स्मैक एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन” प्रहार ” के अंतर्गत,कार्यवाही का विवरणः- आज दिनांक 14.07.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त मौहम्मद जाहिद पुत्र मौहम्मद हारून, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी गली नं. 18, बी ब्लॉक, खजूरी, थाना खजूरी, दिल्ली को इन्दिरापुरम अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 322.25 ग्राम अवैध स्मैक तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल (अपाचे) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोड़ा पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक वसुन्धरा क्षेत्र निवासी अजय चौधरी उर्फ संजू उर्फ बाबा से लाता था तथा उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर नशा करने वाले लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। बिक्री से होने वाले लाभ से वह अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च पूरे करता था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-मौहम्मद जाहिद पुत्र मौहम्मद हारून निवासी गली नं0 18 बी ब्लाक खजूरी थाना खजूरी दिल्ली उम्र करीब 29 वर्ष ।वांछित अभियुक्त का नाम व पताः-अजय चौधरी उर्फ संजू उर्फ बाबा (वांछित)।बरामदगी का विवरणः-322.25 ग्राम अवैध स्मैक ।घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल (अपाचे)।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध इस संबंध में थाना खोड़ा पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली में चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना खोड़ा पुलिस टीम ।












