घुइसरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रतापगढ़। सावन के आखिरी सोमवार को घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
सई नदी में स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, गोताखोरों और नाव की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए।
सावन के अंतिम सोमवार को घुइसरनाथ धाम में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
ये भी पढ़ें कांवड़ मेले की भीड़ में चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद












